Vkmagzine
Online
Welcome to Vk Magzine.

बलबीर सिंह ( Balveer Singhgg ) : Short Introduction

बलबीर सिंह

● बलबीर सिंह का जन्म 10 अक्टूबर, 1924 में पंजाब राज्य के जालंधर ज़िले में हरीपुर नामक स्थान पर हुआ था।

● बलबीर सिंह की प्रारम्भिक शिक्षा देव समाज स्कूल तथा डी.एम. कॉलेज मोगा में हुई तथा उन्होंने अमृतसर के खालसा कॉलेज से स्नातक शिक्षा प्राप्त की।

● बलबीर सिंह को पहली बार वर्ष 1947 में भारतीय टीम में शामिल किया गया।

● उन्होंने भारत को श्रीलंका के खिलाफ विजय दिलाई। वर्ष 1950 में अफ़ग़ानिस्तान तथा सिंगापुर के खिलाफ तथा वर्ष 1954 में मलेशिया के खिलाफ भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए उन्होंने टीम को विजय दिलाई।

● वे 'इंडिया वंडर्स' टीम के भी सदस्य थे। इस टीम ने न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर तथा श्रीलंका के खिलाफ 1955 में अनेक मैच खेले।

● बलबीर सिंह हॉकी टीम के सेंटर-फॉरवर्ड खिलाड़ी रहे तथा तीन बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

● लंदन ओलंपिक (1948), हेलंसिकी (1952) और मेलबर्न (1956) में स्वर्ण जीतने वाले बलबीर सिंह सीनियर वर्ष 1975 में एकमात्र विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के मैनेजर थे।

● वर्ष 1957 में बलबीर सिंह को 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया।

● वे 'पंजाब स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल' के सेक्रेटरी रहे तथा वर्ष 1982 में रिटायरमेंट तक पंजाब सरकार के खेल निदेशक रहे।

● मोगा में उनके नाम पर स्टेडियम का नाम रखा गया है।

● बलबीर सिंह ने 'द गोल्डन हैट ट्रिक' नामक पुस्तक भी लिखी है।

● बलबीर सिंह सीनियर का निधन 25 मई, 2020 को 96 साल की उम्र में मोहाली में हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Type here