वी. वी. सुब्रह्मण्यम अय्यर - Short Introduction & Biography
▪️क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त वराहनेरी वेंकटेश सुब्रह्मण्यम अय्यर का जन्म 2 अप्रैल, 1881 को मद्रास प्रदेश के तिरुचिरापल्ली जिले में हुआ था।
▪️वह स्वतंत्रता सेनानियों के एक चरमपंथी समूह से संबंधित थे।
▪️कालांतर में अय्यर बैरिस्टर ऑफ़ लॉ की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए जहाँ उनकी मुलाकात वीर सावरकर से हुई।
▪️वीवीएस अय्यर ने सावरकर को भारत के विभिन्न हिस्सों, विशेष रूप से पंजाब, महाराष्ट्र, बंगाल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने में मदद की।
▪️उन्होंने 'द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस – 1857' (मराठी में सावरकर द्वारा लिखित) पुस्तक के अंग्रेजी में अनुवाद का पर्यवेक्षण किया और इसे गुप्त रूप से भारत में प्रसारित किया।
▪️इसका तमिल में अनुवाद भी किया गया था और पांडिचेरी में सुब्रह्मण्यम बाराठी द्वारा संचालित 'इंडिया' पत्रिका में प्रकाशित किया गया।
▪️हालाँकि उन्होंने लंदन में बैरिस्टर ऑफ लॉ की परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन उन्होंने डिग्री लेने से इनकार कर दिया।
▪️भारत लौटने के बाद वे भारती और मंडयम श्रीनिवासचारी जैसे अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ पांडिचेरी में बस गए।
▪️वर्ष 1917 में गाँधी की पांडिचेरी यात्रा के दौरान, वीवीएस अय्यर उनसे मिले और अहिंसा के अनुयायी बन गए।
▪️वी. वी. सुब्रह्मण्यम अय्यर वर्ष 1920 तक पांडिचेरी में रहे और यहाँ उनकी मुलाकात महर्षि अरविंद से हुई।
▪️पांडिचेरी से मद्रास आने के बाद उन पर राजद्रोह का मुकदमा चला और सजा हुई।
▪️वे बाल गंगाधर तिलक के अनुयायी तथा तमिल पत्रिका 'देसबक्थन' के संपादक थे।
▪️उनकी क्रांतिकारी गतिविधियों के कारण फ्रांसीसी अधिकारियों ने भी एक बार उन्हें पांडिचेरी से देश निकाला देकर अलजीयर्स पहुँचा दिया था।
▪️वराहनेरी वेंकटेश सुब्रह्मण्यम अय्यर का 3 जून, 1925 को निधन हो गया।
Tags