वीर बहादुर सिंह ( Veer Bahadur Singh) - Short Introduction & Biography
● वीर बहादुर सिंह का जन्म 18 जनवरी, 1935 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ।
● उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से एम.ए. तथा डी.लिट् की मानद उपाधि प्राप्त की थी।
● कृषि, राजनीति एवं समाज सेवा वीर बहादुर सिंह जी के मुख्य कार्यक्षेत्र थे।
● उन्होंने यूथ डेलीगेशन के सदस्य की हैसियत से सोवियत संघ और कांग्रेस (आई) प्रतिनिधि मंडल के नेता के रूप में इंग्लैण्ड, रूमानिया, सोवियत संघ और फ्रांस की यात्रा की थी।
● बहादुर सिंह वर्ष 1967 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के पनियारा निर्वाचन क्षेत्र तत्कालीन जिला गोरखपुर से सर्वप्रथम निर्वाचित हुए।
● कालांतर में वर्ष 1969, 1974, 1980 और 1985 में पुनः उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए।
● बहादुर सिंह वर्ष 1980 से 1985 तक कैबिनेट मंत्री रहे।
● वीर बहादुर सिंह 24 सितंबर, 1985 से 24 जून, 1988 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
● 30 मई, 1989 को उनका निधन हो गया।
Tags