Vkmagzine
Online
Welcome to Vk Magzine.

मस्से का होम्योपैथिक घरेलु इलाज - Home remedy for Massa

मस्से का होम्योपैथिक इलाज

लहसुन

आयुर्वेद में लहसुन के अनेक फायदे बताए गए हैं। लहसुन का इस्तेमाल मस्से हटाने के लिए भी किया जाता है। इसमें मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा से मस्से हटाने में मदद क hvर ते हैं। ये मस्से को पहले मुलायम करके हटा देता है। इसके अलावा आयुर्वेद में लहसुन से कई चर्म रोगों का इलाज किया जाता रहा है।
मस्से को हटाने के लिए दो लहसुन कलियों का पेस्ट बनाकर मस्से पर एक घंटे के लिए रख दें। थोड़ी देर बाद त्वचा को पानी से धो लें। लहसुन का यह उपाय दिन में दो बार करें। ऐसा करने से जल्द ही आपको मस्से से छुटकारा मिलेगा। 

केले का छिलका
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कई बार आपने कई बार केले का इस्तेमाल किया होगा। इसके अलावा केले का छिलका आपको मस्से से निजात दिला सकता है। दरअसल,  केले के छिलके में मस्से को सुखाने की क्षमता होती है। इसके लिए आप केले के छिलके को रातभर मस्से वाली जगह पर रखकर उस पर एक कपड़ा बांध लें। ऐसा तब तक करें जब तक मस्सा साफ न हो जाए।

प्याज का रस
प्याज का रस भी मस्से से छुटकारा दिलाने का काम करता है। इसके लिए आप घर पर ही प्याज का रस निकालकर एक शीशी में भर लें। नियमित रूप से इस रस को अपने मस्से पर लगाएं। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आप मस्से से निजात पा सकेंगे।  









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Type here