विश्व रेड क्रॉस दिवस - 08 मई

विश्व रेड क्रॉस दिवस - 08 मई

▪️ प्रतिवर्ष 08 मई को सम्पूर्ण विश्व में 'विश्व रेड क्रॉस दिवस' मनाया जाता है।

▪️ यह दिवस, अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट आंदोलन के सिद्धांतों को रेखांकित करता है।

▪️ यह दिवस आम जनमानस को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के कार्यों में संलग्न विश्व की महत्त्वपूर्ण एजेंसी (रेड क्रॉस) और समाज में उसके योगदान को जानने का अवसर प्रदान करता है।

▪️ इस वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम
'Everything we do comes # fromtheheart' है।

▪️ रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य मूल रूप से हर समय और परिस्थितियों में सभी प्रकार की मानवीय गतिविधियों को प्रेरित करना, आरंभ करना और प्रोत्साहित करना है।

▪️ विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई को हेनरी डुनांट की जयंती पर मनाया जाता है, जो रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक थे।

▪️  'जीन हेनरी ड्यूनैंट' को वर्ष 1901 में पहला नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था।

▪️  'इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस' (ICRC) की स्थापना जीन हेनरी ड्यूनैंट द्वारा वर्ष 1863 में की गई थी। भारत में 'इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी' का गठन वर्ष 1920 में हुआ था।

▪️ रेड क्रॉस सोसाइटी 7 सिद्धांतों पर आधारित है , मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता।

▪️ इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सम्पूर्ण भारत में अपने नेटवर्क की मदद से मानव जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एक स्वैच्छिक मानवतावादी संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1920 में हुई थी।

▪️ यह दुनिया के सबसे बड़े स्वतंत्र मानवतावादी संगठन, इंटरनेशनल रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट मूवमेंट का एक हिस्सा है।

▪️ इसका उद्देश्य आपदाओं तथा आपात स्थितियों के समय राहत प्रदान करना है और कमजोर लोगों एवं समुदायों के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं को भी बढ़ावा देना है।

▪️ भारत के राष्ट्रपति इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रमुख तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इस सोसाइटी के अध्यक्ष हैं।

🎮 Instant Play Arcade

Free Disney Flash Games Online – Play & Relax on Vkmagzine

Unwind and enjoy a massive collection of 100+ retro online Flash games directly in your browser. Play classic Disney adventures like Moto Rush, Phineas and Ferb, and Kim Possible with full mobile and desktop support—no downloads needed!

  • ⚡ 100+ Free Games
  • 📱 Mobile & Desktop Ready
  • 🖥️ Fullscreen Mode
  • 🚫 No Installs Required
Play Games Now ▶