दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस - 2 August - Dadra and Nagar Haveli

दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस

● हर वर्ष 2 अगस्त को दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

● दादरा एवं नगर हवेली को पुर्तगलियों से आजाद कराने और भारत में शामिल करने हेतु,भारतीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा 'ऑपरेशन विजय' चलाया गया था। यह भारत कर तीनों सशस्त्र बलों का पहला संयुक्त कमांडों ऑपरेशन था। जिसमें दादरा एवं नगर हवेली के साथ-साथ गोवा, दमन, दीव को भी भारत में शामिल किया गया।

● पुर्तगालियों ने सन् 1783 से 1785 के बीच दादरा एवं नगर हवेली पर कब्जा कर लिया था और वर्ष 1954 में इसकी मुक्ति तक इस पर शासन किया।

● उनके शासनकाल में सरकार और उसके अधिकारियों की लोलुपता एवं भ्रष्टाचार तथा मुट्ठी भर साहूकारों द्वारा स्थानीय आदिवासी समुदाय का शोषण और लोगों के कल्याण के प्रति उदासीनता दृष्टिगोचर होती थी।

● 2 अगस्त, 1954 को गोवा के स्वयंसेवकों द्वारा स्थानीय निवासियों के घनिष्ठ सहयोग से लगभग 170 वर्षों के पुर्तगाली शासन का अंत किया गया था।

● 12 जून, 1961 को वरिष्ठ पंचायत ने सर्वसम्मति से भारतीय संघ के साथ एकीकरण का संकल्प पारित किया।

● 11अगस्त, 1961 को संसद द्वारा पारित दादरा एवं नगर हवेली अधिनियम, 1961 (1961 की सं. 35) द्वारा यह प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर एक हो गया। इसके परिणामस्वरूप, मुक्त दादरा एवं नगर हवेली प्रशासन का स्थान प्रशासक दादरा एवं नगर हवेली की अगुवाई वाले एक औपचारिक वैधानिक प्रशासन द्वारा ले लिया गया, जिसमें एक ही जिले से 72 गाँव और एक वैधानिक कस्बा और 5 जनगणना शहर और एक तालुका केंद्र शासित प्रदेश के रूप में शामिल थे।

● 26 जनवरी, 2020 को दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के नए केंद्र शासित प्रदेश के गठन के लिए इस केंद्र शासित प्रदेश को अपने पड़ोसी संघ प्रदेश दमन एवं दीव के साथ मिला दिया गया। दादरा एवं नगर हवेली का क्षेत्र तब दादरा एवं नगर हवेली जिले के रूप में नए केंद्र शासित प्रदेश के तीन जिलों में से एक बन गया।

🎮 Instant Play Arcade

Free Disney Flash Games Online – Play & Relax on Vkmagzine

Unwind and enjoy a massive collection of 100+ retro online Flash games directly in your browser. Play classic Disney adventures like Moto Rush, Phineas and Ferb, and Kim Possible with full mobile and desktop support—no downloads needed!

  • ⚡ 100+ Free Games
  • 📱 Mobile & Desktop Ready
  • 🖥️ Fullscreen Mode
  • 🚫 No Installs Required
Play Games Now ▶